विंध्याचल कैसे पहुँचें

- सड़क से
- ट्रेन से
- हवाई मार्ग से
सड़क मार्ग से विन्ध्याचल तक पहुँचने के लिए सबसे सुविधाजनक तरीका राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (एनएच 19) / पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 02 (एनएच 02), जो लोकप्रिय दिल्ली कोलकाता रोड के नाम से भी लोकप्रिय है, और प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रसिद्ध महानगर और तीर्थ दो को जोड़ने का भी कार्य करती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (एनएच 19) / पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 02 (एनएच 02) सड़क, जो संयोग से एशियाई राजमार्ग 1 (AH1) का हिस्सा है पर, आप प्रयागराज और वाराणसी के बीच गोपीगंज या औराई से दक्षिण की तरफ मुड़ कर आप गंगा नदी को पार करते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर विंध्याचल पहुंच सकते हैं।
यदि आप प्रयागराज की तरफ से आ रहे हैं तो आप गोपीगंज नामक स्थान पर दाहिनी तरफ विंध्याचल के लिए मुड़ जाएंगे और यदि आप वाराणसी की तरफ से आ रहे हैं तो औराई नामक स्थान पर विंध्याचल के लिए बाई तरफ मुड़ जाएंगे। यह दोनों मार्ग आपको विंध्याचल की तरफ ले जाएंगे।
यदि आप व्यक्तिगत वाहन के बजाय सार्वजनिक परिवहन से विंध्याचल जाना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य की सड़कें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन की बसें आपको पर्याप्त संख्या में प्रयागराज और वाराणसी से उपलब्ध है, जिनके समय और किराए के बारे में आप उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम UPSRTC की हेल्पलाइन पर फोन करके जान सकते हैं।
निकटतम रेलवे स्टेशन 'विंध्याचल' (भारतीय रेलवे कोड-BDL), मा विन्ध्यवासिनी मंदिर, विंध्याचल से लगभग एक किलोमीटर है। 'विंध्याचल' रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के अत्यंत व्यस्त दिल्ली-हावड़ा मार्ग और मुंबई-हावड़ा मार्ग पर स्थित है। यद्यपि इन दोनों रूट की सभी ट्रेनें विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती, लेकिन इस रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की संख्या पर्याप्त है
यदि आप ट्रेनों का अधिक विकल्प चाहते हैं तो विंध्याचल रेलवे स्टेशन के बजाय आप मिर्जापुर (भारतीय रेलवे कोड-MZP) रेलवे स्टेशन, जो विंध्याचल से लगभग 9 किलोमीटर दूर है का विकल्प चुन सकते हैं .
मां विंध्यवासिनी मंदिर विंध्याचल से निकटतम एयरपोर्ट लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी में स्थित है जो मंदिर से लगभग 72 किलोमीटर दूर है.