शतचंडी पाठ


₹ 80,000

एक शतचंडी पाठ (चंडी/ दुर्गा सप्तशती के सौ पाठ) ‘संकल्प’ एवं हवन के साथ- सम्पूर्ण प्रक्रिया पाँच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पाँच दिनों में संपादित  
दुर्गा सप्तशती के एक पाठ से ही इतना लाभ होता है कि न केवल हिंदू धर्म के शक्ति संप्रदाय के अनुयायी बल्कि अन्य देवी-देवताओं के उपासक भी दुर्गा सप्तशती का पाठ कर कर के लाभान्वित होते रहते हैं मार्कंडेय पुराण में वर्णित दुर्गा सप्तशती का पाठ, जो चंडी पाठ के नाम से भी लोकप्रिय है,  जीवन के समस्त कष्टों को दूर करने में और जीवन में सुख सुविधाएं एवं आध्यात्मिक, भौतिक सभी लाभों को लाने में पूर्ण सक्षम है। यही कारण है कि पूरे विश्व में दुर्गा सप्तशती का पाठ या चंडी का पाठ निरंतर कहीं न कहीं होता रहता है। जब भी मां विंध्यवासिनी के भक्तजनों के जीवन में कोई समस्या आती है, तब वे विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के मंदिर में चंडी पाठ या दुर्गा सप्तशती के पाठ का आयोजन कराते हैं जिससे उनके जीवन में मां विंध्यवासिनी नित नूतन खुशियां प्रदान करती रहती है।  
दुर्गा सप्तशती का पाठ या चंडी का पाठ तो अत्यंत लोकप्रिय है ही है, लेकिन वे सक्षम भक्त, जो इस तरह का आयोजन कर सकते हैं, वे दुर्गा सप्तशती का शतचंडी पाठ यानी कि 100 बार पाठ को कराते हैं, जिससे उनके न केवल इस जन्म के बल्कि अनेकानेक जन्मों के पाप धुल जाते हैं और आने वाले जन्मो में भी उन्हें सुख सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ता है।  
यही पाठ अगर विंध्याचल जैसे पवित्र और शुद्ध स्थान में होता है तो उसके लाभों का क्या वर्णन करना। वैसे ही शतचंडी पाठ की उर्जा अनंत होती है और जब वह पाठ विंध्याचल में होता है तो उसकी ऊर्जा विंध्याचल की प्रबल ऊर्जा से ऊर्जस्वित होकर के आपके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला देती है।  
यदि आप इस तरह का आयोजन कराना चाहते हैं तो हमारी टीम आपके पेमेंट करते ही इसकी प्रक्रिया का प्रारंभ कर देती है। इसको प्रारंभ करने के लिए आपकी कुंडली भी देखी जाती है। जिससे प्रारंभ करने का और समाप्त करने का समय अत्यंत शुभता पूर्वक चुना जाए, जिससे आपको इस पाठ का अधिकतम फल प्राप्त हो। शतचंडी पाठ की महिमा अनंत है, अनेकानेक संतों ने और विद्वानों ने इसकी अनुशंसा और प्रशंसा की है। बड़ी-बड़ी कंपनियां और कॉर्पोरेट सेक्टर के व्यक्ति भी हमारे माध्यम से इसका आयोजन करा कर के लाभान्वित होते रहते हैं।  
आपके पेमेंट करते ही हमारे यहां से ईमेल या फ़ोन के द्वारा आपकी कुंडली मंगा करके हमारी टीम इस पाठ को प्रारंभ करने के लिए सर्वोत्तम समय की गणना करती है और सारी व्यवस्था आपकी जन्म कुंडली के अनुसार ही की जाती है, जैसे हवन सामग्री, पूजा का सामान आदि।  
यह विशिष्ट पाठ आपके जीवन को पूर्ण तरह सुधारने में सक्षम है। सारा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आपको इस कार्यक्रम का फोटो और वीडियो भी भेजा जाता है, जिससे आप इस मनोरम कार्यक्रम की सुखद स्मृतियां अपने पास रख सके।