माँ का प्रसाद आपके द्वार

 maa ka prashad aap ke dwar
₹ 1,100

कहा जाता है कि मां विंध्यवासिनी के प्रसाद में स्वयं मां का वास है, उसमें मां की कृपा है और जहां जहां मां का प्रसाद पहुंचता है और जहां जहां मां के प्रसाद को श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया जाता है वहां वहां ऐसी कृपा होती है जैसे मां विंध्यवासिनी स्वयं वहां पहुंच गई हो और भक्त स्वयं उनके दर्शन कर रहा हो। बहुत बार व्यस्तता के कारण, समय अभाव के कारण या किसी और कारण से भक्त विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के मंदिर मां के दर्शनों हेतु नहीं आ पाते हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि किसी प्रकार से मां विंध्यवासिनी का प्रसाद उनको मिल जाए।  
पूरे विश्व में फैले हुए मां विंध्यवासिनी की भक्तों की इस इच्छा को फलीभूत करने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि बहुत ही कम खर्च करते हुए मां के भक्त अपने घर पर मां का प्रसाद पा जाए।  
प्रसाद के लिए आपके पेमेंट करते ही मां विंध्यवासिनी को समर्पित प्रसाद का पैकेट जिसमें चुनरी, श्री विंध्याचल धाम यात्रा पुस्तक ,प्रसाद मेवा पैकेट, इलायची दाना पैकेट, देवी जी का चित्र ,देवी जी का दो लॉकेट ,रक्षा सूत्र( मौली) ,सिंदूर , रोली आदि होते हैं आपके पते पर दो-तीन दिन के अंदर ही स्पीड पोस्ट के द्वारा भेज दिया जाता है  
ध्यान रहे कि यदि आप भारत के बाहर विदेश में मां विंध्यवासिनी का दिव्य प्रसाद मंगाना चाहते हैं तो आपको भारत से आपके देश तक का कोरियर या पोस्टल चार्ज भी आपको अलग से देना पड़ेगा