शतचंडी पाठ- विशिष्ट


₹ 1,51,000

एक शतचंडी पाठ (चंडी/ दुर्गा सप्तशती के सौ पाठ) ‘संकल्प’ एवं हवन के साथ- सम्पूर्ण प्रक्रिया पाँच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विस्तृत ढंग से ग्यारह दिनों में संपादित  
मां दुर्गा की शतचंडी पाठ की महिमा और उसके लाभ इतने ज्यादा है कि उनका वर्णन यहां नहीं हो सकता है. अनेकानेक लोगों ने मां दुर्गा के शतचंडी पाठ को विशिष्ट अवसरों पर करा कर के देखा है और इसके चामत्कारिक लाभों का अनुभव किया है। यही कारण है कि यह अत्यंत लोकप्रिय है और कहा जाता है कि न केवल आपके इस जन्म के बल्कि अनेक जन्मों के पापों का यह क्षय करता है, बल्कि पूरे परिवार के भी पापों का क्षय करने में सक्षम है। इसीलिए कहा जाता है कि एक बार हर व्यक्ति को अपने जीवन में शतचंडी पाठ अर्थात दुर्गा सप्तशती का सोमवार का पाठ अवश्य करा लेना चाहिए जिससे उसके आगे पीछे के सारे कर्मों का दुष्प्रभाव का क्षय हो जाए।  
दुर्गा सप्तशती का शतचंडी पाठ अत्यंत प्रभावी तो है ही है लेकिन अगर उसको संपूर्ण विधि विधान से किया जाए और वह भी विद्वान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा, साथ ही साथ यदि यह पवित्र आयोजन विंध्याचल शक्तिपीठ जैसे सशक्त स्थान पर किया जाए तो उसके फल कई कई गुना हो जाते हैं।  
यह धार्मिक आयोजन हमारे माध्यम से अनेक समर्थ लोगों ने, कंपनियों ने और यहां तक कि भारत से बाहर के लोगों ने करा कर के इसके अभूतपूर्व लाभों का व्यक्तिगत स्तर पर अनुभव किया है। न केवल वे इस यज्ञ से प्राप्त फलों के प्रति कृतज्ञ हैं बल्कि उन्होंने कहा कि इस यज्ञ से प्राप्त परिणामों से उनकी हिंदू धर्म की वैज्ञानिकता और इसके कर्मकांड की प्रभावशीलता के प्रति विश्वास और भी ज्यादा बढ़ गई है।  
न केवल इस यज्ञ में हम आपकी कुंडली का विस्तृत अध्ययन करते हैं और उस को ध्यान में रख कर के ही यज्ञ को प्रारंभ होने का दिन और समाप्ति का दिन निर्धारित करते हैं बल्कि इसमें दुर्गा सप्तशती के सभी प्रक्रियाओं का बहुत ही शुद्धता से पालन किया जाता है जिससे आपको सर्वोत्तम लाभ की प्राप्ति हो।  
आपके पेमेंट करते ही हमारे यहां से ईमेल या फ़ोन के द्वारा आपकी कुंडली मंगा करके हमारी टीम इस पाठ को प्रारंभ करने के लिए सर्वोत्तम समय की गणना करती है और सारी व्यवस्था आपकी जन्म कुंडली के अनुसार ही की जाती है, जैसे हवन सामग्री, पूजा का सामान आदि आदि।  
यह विशिष्ट पाठ आपके जीवन को पूर्ण तरह सुधारने में सक्षम है। सारा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आपको इस कार्यक्रम का फोटो और वीडियो भी भेजा जाता है, जिससे आप इस मनोरम कार्यक्रम की सुखद स्मृतियां अपने पास रख सके।