माँ का शृंगार


₹ 5,100

माँ विंध्यवासिनी का शृंगार (आरती के समय की पारंपरिक सज्जा) जिसमें माँ के वस्त्र, फूल, प्रसाद (फल, मिठाई आदि) शामिल हैं | 
जगत जननी मां विंध्यवासिनी का श्रृंगार प्रतिदिन 4 बार होता है, जिसमें उनके वस्त्र परिवर्तित किए जाते हैं, नए फूल, आभूषण आदि धारण कराए जाते हैं, उनको फल, नैवेद्य, मिष्ठान आदि प्रसाद अर्पण किया जाता है. यह प्रक्रिया हजारों सालों से मंदिर में चली आ रही है और आज तक इसमें व्यवधान नहीं हुआ है। यद्यपि मां सर्व सक्षम है और हम तुच्छ भक्त उनके लिए क्या कर सकते हैं फिर भी अपनी संतुष्टि के लिए और मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा की प्राप्ति के लिए हम सब मां विंध्यवासिनी के श्रृंगार को की व्यवस्था कर सकते हैं। आपके द्वारा निर्दिष्ट दिन मां विंध्यवासिनी के श्रृंगार के उपरांत मां का प्रसाद आपके पते पर भेज दिया जाता है जिससे आपके ऊपर मां की महान कृपा निरंतर बनी रहे