नव चंडी (दुर्गा सप्तशती) पाठ


₹ 21,000

नौ चंडी (दुर्गा सप्तशती) पाठ ‘संकल्प’ के साथ नौ वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा  
मार्कंडेय पुराण में वर्णित या दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ भक्तों के लिए अत्यंत फलदायी होता है और इसकी महिमा अनंत है। अनंत काल से मां दुर्गा के भक्त दुर्गा सप्तशती के पाठ से अपने जीवन की समस्याओं का निराकरण करते आ रहे हैं और अपने जीवन को सुखमय और आनंदमय बनाते आ रहे हैं। यदि यही पाठ विंध्याचल जैसे पवित्र और प्रसिद्ध शक्तिपीठ में या जाए तो इस पाठ का फल कई गुना होकर के भक्तों को मिलता है।
उपरोक्त तो केवल एक ब्राह्मण द्वारा एक पाठ का है लेकिन जब नौ वैदिक ब्राह्मण चंडी या दुर्गा सप्तशती का पाठ सामूहिक रूप से करते हैं तो इसका फल केवल 9 गुना नहीं होता है बल्कि सहस्र या हजार गुना हो जाता है. नव वैदिक ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ के फल का अनुभव चामत्कारिक होता है और बार-बार मां दुर्गा के भक्तों द्वारा इसका अनुभव किया गया है।  
यदि आप जीवन की विकट समस्याओं से परेशान है और कोई मार्ग नहीं दिख रहा है यह एक बार इस पाठ को कराने से ही आपके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन होने लगेंगे, ऐसा माना जाता है।  
चंडी या दुर्गा सप्तशती के पाठ की दक्षिणा का भुगतान करते ही आपके नाम का संकल्प पढ़कर नव विद्वान ब्राह्मण आपके लिए चंडी या दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करते है यह पाठ शास्त्र के अनुसार उक्त संपूर्ण विधि विधान के साथ किया जाता है जिससे आपको इस पाठ का फल पूर्ण रूप से मिले पाठ के उपरांत आपको पाठ का चित्र या वीडियो भी भेजा जाता है जिसे आप इस पवित्र कार्य की मधुर स्मृति के रूप में अपने पास रख सकते हैं