दुर्गा सहस्त्र नामावली व हवन

 Durga Shahastra namawali evam havan
₹ 11,000

एक दुर्गा सहस्त्र (हजार) नामावली पाठ ‘संकल्प’ एवं होम/ हवन के साथ  
सभी शास्त्रों में मां दुर्गा के 1000 नामों के पाठ का वर्णन विस्तार से दिया गया है कहा जाता है कि इन हजार नामों के पाठ के साथ ही भक्तों के सारे कष्ट उसी तरह खत्म हो जाते हैं जैसे कि सूर्योदय के होने के बाद अंधेरा समाप्त हो जाता है भक्त जिसके नाम से यह हजार नामों के पाठ किए जाते हैं उसके जीवन में संपूर्ण सुख की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा की असीम और अनंत कृपा से उसका जीवन आनंददायी हो जाता है।  
इन हजार नामों के पाठ का फल तब और भी ज्यादा हो जाता है जब यह पाठ विंध्याचल जैसे पवित्र और प्रसिद्ध शक्तिपीठ में संपूर्ण विधि विधान के साथ किया जाता है अनेकानेक भक्तों ने यह पाठ करा कर के अपने जीवन को सुखमय बनाया हुआ है और कहीं मां दुर्गा के सहस्त्रनाम के पाठ के साथ ही अगर विधि विधान से और संपूर्ण सामग्री के साथ हवन भी किया जाए तो फिर क्या कहना।  
इस प्रक्रिया की दक्षिणा का भुगतान करते ही हमारे विद्वान ब्राह्मण संकल्प पढ़कर आपके लिए दुर्गा सहस्त्रनामावली का संपूर्ण पाठ शास्त्रीय विधि विधान से करते हैं फिर उसके बाद आपके लिए ही बहुत ही शुद्ध विधि से हवन या होम भी किया जाता है जिससे आपके लिए किया हुआ संपूर्ण पवित्र कार्य देवताओं तक और विशेषकर मां विंध्यवासिनी तक पहुंच जाए और आपको मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा प्राप्त हो। पाठ और हवन के उपरांत इस पाठ और हवन का चित्र या वीडियो आप तक भेज दिया जाता है जिसे आप इस पवित्र कार्य की शुभ स्मृति के रूप में अपने पास रख सकते हैं